
| Englishव्यवसाय विकास एवं विपणन निदेशालय प्रिमियम सेवाओँ जैसे स्पीड पोस्ट, डायरेक्ट पोस्ट, एक्सप्रेस पार्सल पोस्ट, मीडिया पोस्ट, लॉजिस्टिक पोस्ट, ई- पोस्ट, ई- पेमेँट (भुगतान), रिटेल पोस्ट एवं बिल मेल सेवा के प्रबँधन एवं विपणन के लिए जिम्मेदार है।
विभाग के मूल्यवर्धित प्रिमियम उत्पादों के डिज़ाइन, निगरानी, विकास एवं विपणन के लिए 1996 में व्यवसाय विकास निदेशालय की स्थापना की गई थी। वर्ष 2004-05 में इस निदेशालय को व्यवसाय विकास एवं विपणन निदेशालय के रूप में पहचान दी गयी। इस निदेशालय से मेल व्यवसाय विकास एवं ऑपरेषन हिस्सा वर्ष 2007-08 को अलग होकर एक स्वतंत्र प्रभाग बन गई। व्यवसाय विकास एवं विपणन डिवीज़न में दो डिवीज़न है -
व्यवसाय विकास एवं विपणन यूनिट सभी सर्किलों में बनाए गए हैं। मैट्रो शहरों में व्यवसाय विकास एवं विपणन कार्य पोस्टमास्टर जनरल द्वारा संचालित किया जा रहा है। व्यवसाय विकास एवं विपणन निदेशालय का मुख्य दायित्व मूल्यवर्धित सेवओं का प्रबंधन है और इसमें निम्नलिखित शामिल हैं :