व्यावसायिक पार्सल, व्यवसायी ग्राहकों के लिए एक सस्ती, विश्वसनीय व वितरण समाधान प्रदान करने वाली एक महत्त्वपूर्ण डाक सेवा है।
विशिष्टताएँतंत्र (Network)व्यावसायिक पार्सल सेवा पूरे देश में उपलब्ध है।
वजनव्यावसायिक पार्सल सेवा द्वारा प्रेषण के लिए बुक किए जाने वाले माल का वजन 2 किग्रा से 35 किग्रा तक हो सकता है।
इंटरनेट-आधारित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम आपके प्रेषित माल की आरक्षण से लेकर सुपुर्दगी तक की जानकारी हेतु इंटरनेट-आधारित ट्रैक व ट्रैस सेवा उपलब्ध है।
सुपुर्दगीव्यावसायिक पार्सल सेवा द्वारा प्रेषित सभी माल की सुपुर्दगी आपके घर पर की जाती है।
मालवाहन सेवाग्राहकों को मालवाहन सेवा उनके परिसर से ही उपलब्ध करा दी जाती है।
बीमाव्यावसायिक पार्सल सेवा द्वारा प्रेषित माल के लिए किसी अनिवार्य बीमीय सुरक्षा की जरूरत नहीं है।
मात्रा आधारित रियायतमात्रा आधारित आकर्षक रियायतें उपलब्ध हैं।
डिलिवरी के पश्यात नकद भुगतान थोक उपभोक्ता, विशेषतः ई-व्यापार लाभार्थी, रु. 50,000 तक के भारतीय मुद्रा का सुपुर्दगी के उपरांत नकद भुगतान की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
सम्पर्क करें
व्यापार व अन्य जानकारियों के लिए मुख्य डाक महानिदेशक के कार्यालय का सम्पर्क विवरणःराष्ट्रीय खाता सुविधा के लिए, कृपया सम्पर्क करें:
महाप्रबंधक, पार्सल एवं संचालन व्यवस्था
डाक विभाग, सूचना मंत्रालय,
डाक भवन, संसद मार्ग
नई दिल्ली - 110001
दूरभाष: 91-11-23096057, 23036635
टोल फ्री नं.: 1800-11-8282
व्यावसायिक पार्सल की सुपुर्दगी संबंधी सेवा मानदंड (आरक्षण से सुपुर्दगी तक)
सफलता सूचकांक |
---|
Average Time Taken |
---|
स्थानीय * | 3 दिन |
मेट्रो - मेट्रो | 4-5 दिन |
एक राज्य की राजधानी से दूसरे राज्य की राजधानी तक | 4-6 दिन |
एक ही राज्य | 3-6 दिन |
देश के अन्य भागों तक | 6-7 दिन |
सभी श्रेणी के डाकों की शाखा कार्यालयों में सुपुर्दगी में एक अतिरिक्त दिवस लगेगा।
* स्थानीय से तात्पर्य होगा:
अ. महानगरों के लिए - एक ही पिन कोड वाले क्षेत्र के अंतर्गत वस्तुओं का आरक्षण एवं सुपुर्दगी।
ब. महानगरों के अतिरिक्त अन्य नगरों के नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत वस्तुओं का आरक्षण एवं सुपुर्दगी।
सी. छोटे शहरों (कस्बों) अथवा सुपुर्दगी हेतु अपरिभाषित कस्बा क्षेत्र वाले मोफुसिल क्षेत्रों के लिए - एक ही पिन कोड के अधिकार-क्षेत्र के भीतर वस्तुओं का आरक्षण एवं सुपुर्दगी।
Discount for Corporate Customers
Monthly Revenue |
---|
Discount rate |
---|
INR 50,001/- to 5,00,000/- | 10% |
INR 5,00,001/- to 25,00,000/- | 15% |
INR 25,00,001/- to 100,00,000/- | 20% |
INR 100,00,001/- to 500,00,000/- | 25% |
Above INR 500,00,000/- | 30% |
• 1% additional discount for contractual customers who either avail advance deposit facility or make payment at the time of booking. In case monthly revenue is more than Rs. 25 lac, the additional discount will be 2%.