DOP.Portal.UILayer - FaqHome

FAQs

DOP.Portal.UILayer - FAQ

मनी ऑर्डर

अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर

  • 1. १.अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर के द्वारा धन अंतरण कितनी शीघ्रता से होता है?
    अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर के माध्यम से बुक किए गए धन की सुपुर्दगी उसी दिन हो सकती है, हालाँकि यह डाकघर के कार्य अवधि पर निर्भर करता है|
  • 2. २.अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर के माध्यम से धन कहाँ भेजे जा सकते हैं?
    वर्तमान में यह सेवा ला पोस्टे समूह, फ्रांस और यूएई के साथ संचालित हो रही है।
  • 3. ३.अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर के माध्यम से धन भेजने के लिए कौन-कौन सी सुविधाएँ प्राप्त होती हैं?
    भारतीय डाक की वेबसाइट पर उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर सुविधा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली (आइएफएस) सामान्य या अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली (आइएफएस) तत्काल के माध्यम से धन भेजे जा सकते हैं|
  • 4. ४.अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर के माध्यम से कितना धन भेजा जा सकता है?
    अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर के माध्यम से फ्रांस में न्यूनतम 1 ईयूआर तथा अधिकतम 1500 ईयूआर भेजे जा सकते हैं, जबकि यूएई में इस सुविधा के माध्यम से न्यूनतम 4 दिहराम तथा अधिकतम 9000 दिहराम भेजे जा सकते हैं|
  • 5. ५.क्या अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर के माध्यम से नकद भुगतान किया जा सकता है?
    ५०,०००.०० रुपये तक का भुगतान नकद में किया जा सकता है, जबकि ५०,०००.०० रुपये से अधिक की राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया जायेगा जिसकी अधिकतम सीमा २५०० यूएसडी होती है।
  • 6. ६.अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर कैसे बुक किया जाता है?
    भारतीय डाक की साइट से अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर ऑनलाइन बुक किया जा सकता हैI
    यहाँ जाएँ: मुखपृष्ठ-->> वित्तीय सेवाएँ--->> अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर, और यहाँ अपना अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर एक छोटी सी बुकिंग प्रक्रिया के माध्यम से बुक करें
    १.भारतीय डाक की साईट पर अपने पंजीकृत उपभोक्ता खाता से लॉगिन करें|
    २.आवश्यक विवरण प्रदान करें
    ३.ऑनलाइन भुगतान करें
    अंतरण रसीद उपलब्ध हो जाएगी| आवश्यकता पड़ने पर रसीद पर उल्लिखित मनी ऑर्डर संख्या और लेनदेन आईडी का उपयोग भविष्य में होने वाले पत्राचार के लिए किया जा सकता है।
  • 7. ७.क्या अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर बुक करने के लिए डाक बचत बैंक खाता होना अनिवार्य है?
    हाँ, अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर बुक करने के लिए आपके पास डाक बचत बैंक खाता होना चाहिए जो कि लॉग इन किए हुए उपभोक्ता के खाते से सम्बद्ध होना चाहिए|
  • 8. ८.अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर कितनी बार बुक किया जा सकता है?
    भारतीय डाक के माध्यम से एक व्यक्ति प्रति वर्ष 30  लेन देन कर सकता है|
  • 9. ९.क्या अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर एक साथ एक से अधिक लोगों को भेजा जा सकता है?
    आपको एक बार में मात्र एक अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर बुक करने की सुविधा दी जाती है|
  • 10. १०.क्या अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर महँगा है?
    धन के संचरण की प्रकृति को देखते हुए, अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर शुल्क  सर्वथा उचित है।
  • 11. ११.यदि मैं रसीद प्रिंट करना भूल गया तो क्या होगा?
    बुकिंग की पुष्टि होते ही आपकी रसीद की एक प्रति भारतीय डाक साइट पर बुकिंग के दौरान आपके द्वारा दिए गए ईमेल पते पर भेज दी जाएगी। ताकि, आवश्यकता पड़ने पर आप इसे प्रिंट कर सकें।
  • 12. १२.क्या मैं अपने अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर की अवस्थिति ज्ञात कर सकता हूँ?
    हाँ, आप रसीद पर दिए गए मनी ऑर्डर संख्या का उपयोग करके अपने अंतरराष्ट्रीय मनी ऑर्डर की अवस्थिति को सरलता पूर्वक ज्ञात कर सकते हैं। खोज करने के लिए आप मुखपृष्ठ पर दिए गए क्विक टूल्स में ' प्रेषित माल की अवस्थिति ज्ञात करें' में जाएँ|
  • 13. १३.क्या भविष्य में उपयोग के लिए बुकिंग पतों को सहेजना संभव है?
    भारतीय डाक की साइट आपको अपने पंजीकृत भारतीय डाक खाते के माध्यम से अपनी पता पुस्तिका को बनाए रखने की सुविधा प्रदान करती है। आप बुकिंग के दौरान दर्ज पते को भविष्य में उपयोग के लिए अपनी पता पुस्तिका में सहेज सकते हैं।
  • 14. ३.किन चीजों की अवस्थिति ज्ञात की जा सकती है?
    निम्न वस्तुओं की अवस्थिति 'प्रेषित माल की अवस्थिति ज्ञात करें' सुविधा के द्वारा ज्ञात किया जा सकता है :
    १.पंजीकृत पत्र
    २.बीमाकृत पत्र
    ३.मानदेय पत्र
    ४.बीमाकृत मानदेय पत्र
    ५.पंजीकृत पैकेट
    ६.पंजीकृत सामयिकी
    ७.बीमाकृत पार्सल
    ८.मानदेय पार्सल
    ९.बीमाकृत मानदेय पार्सल
    १०.व्यापारिक/व्यावसायिक पार्सल
    ११.एक्सप्रेस/त्वरित पार्सल
    १२.एक्सप्रेस/त्वरित पार्सल सीओडी
    १३.इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर (ई-एमओ)
    १४.अंतरराष्ट्रीय ईएमएस
    १५.इलेक्ट्रॉनिक मानदेय पार्सल (ईवीपीपी)
  • 15. ५.यदि मेरी खोज संबंधी सूचना उपलब्ध न हो तो क्या होगा?
    यदि आपको कोई संदेश प्राप्त होता है कि आपकी खोज संबंधी सूचना उपलब्ध नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी वस्तु को डाक द्वारा भेजा नहीं गया है।

    कभी कभी स्थितियों के क्रमवीक्षण और उनसे संबंधित सूचनाओं की उपलब्धता के मध्य विलंब हो सकता है।

    यदि आपकी वस्तु को डाक द्वारा अभी तुरंत ही भेजा गया है तो संभव है कि उससे सम्बंधित खोज संबंधी सूचना तुरंत उपलब्ध न हो| (इस स्थिति की संभावना, ग्रामीण क्षेत्रों में या सूचना के किसी विदेशी डाक प्रशासन द्वारा भेजे जाने की स्थिति में, अधिक होती है)
  • 16. मैं अपनी डीओपी मोबाइल बैंकिंग कैसे सक्रिय करुँ ?

    ऊपर बताए गए बिंदु 3 में डीओपी मोबाइल बैंकिंग के लिए पंजीकरण करने के बाद गूगल प्ले स्टोर से भारतीय डाक  मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें और विकल्प का उपयोग कर मोबाइल बैंकिंग को सक्रिय करें। पूर्व-निर्धारित चरणों का पालन पंजीकरण के 24 घंटे बाद करें।

DOP.Portal.UILayer - ModifiedDateWP

पिछला अपडेट:31 अक्तूबर 2023