DOP.Portal.UILayer - FaqHome

FAQs

DOP.Portal.UILayer - FAQ

त्वरित सेवाएँ

प्रेषित माल की अवस्थिति ज्ञात करें

  • 1. १.मैं अपने प्रेषित माल की वर्तमान अवस्थिति की जाँच कैसे करूँ?
    आप 'त्वरित सेवाएँ' में दी गई 'प्रेषित माल की अवस्थिति ज्ञात करें'  सेवा का उपयोग करके अपने डाक की स्थिति देख सकते हैं। अवस्थिति को ज्ञात करने के लिए अपने प्रेषित वस्तु की मात्र बारकोड संख्या दर्ज करें।
  • 2. २.यह किस प्रकार कार्य करता है?
    इस खोज प्रणाली को समय-समय पर अद्यतित किया जाता है ताकि आपको आपके द्वारा प्रेषित वस्तु का वर्तमान अवस्थिति और प्रस्थिति के बारे में नवीनतम जानकारी उपलब्ध हो सके।
    इसके द्वारा आप निम्नलिखित का पता लगा सकते हैं:
    १.आपकी वस्तु कब बुक कि गई
    २.पूरी डाक-यात्रा के दौरान आपकी वस्तु को कब और किन स्थानों पर भेजा या प्राप्त किया गया
    ३.आपकी वस्तु की सुपुर्दगी कब हुई
    ४.प्राप्तकर्ता को यह सूचना देने के लिए कि आपकी वस्तु सुपुर्दगी के लिए उपलब्ध है, सुपुर्दगी प्रग्यापन कब जारी किया गया
  • 3. ४.इन विभिन्न ऑर्डर स्थितियों का क्या तात्पर्य है?
    वस्तु बुक कर दी गई है: आपकी वस्तु भारतीय डाक की साइट पर सफलतापूर्वक बुक की जा चुकी है।
    वस्तु प्राप्त हो गई है: आपकी वस्तु डाकघर में पहुँच गई है।
    वस्तु थैले में रखी जा चुकी है: आपकी वस्तु लदान के लिए वितरण थैले में बाँधी जा चुकी है।
    वस्तु भेजी जा चुकी है: आपकी वस्तु सुपुर्दगी के लिए भेजी जा चुकी है।
    सुपुर्दगी के लिए निकल चुकी है: आपकी वस्तु सुपुर्दगी के लिए भेजी जा चुकी है।
    वस्तु कि सुपुर्दगी हो चुकी है: प्राप्तकर्ता को वस्तु की सुपुर्दगी कर दी गयी है।
  • 4. ६.अनुमानित सुपुर्दगी अवधि क्या होती है?
    प्रत्येक सेवा के लिए अनुमानित सुपुर्दगी मानक नागरिक अधिकारपत्र में परिभाषित किए गए हैं।
  • 5. ७.प्रत्येक सेवा के लिए अनुमानित सुपुर्दगी अवधि भिन्न-भिन्न क्यों होती है?
    आपने शायद ध्यान दिया हो कि भिन्न भिन्न सेवाओं के लिए अनुमानित सुपुर्दगी अवधि भिन्न-भिन्न होती है| सुपुर्दगी अवधि आपके गंतव्य पर उपलब्ध सेवाओं तथा वहाँ की भौगोलिक स्थिति से प्रभावित होती है|
    प्रस्तावित सेवाओं की सटीक सुपुर्दगी अवधि को जानने के लिए कृपया बुकिंग पृष्ठ पर ही अपने गंतव्य का पिन कोड लिखें|

DOP.Portal.UILayer - ModifiedDateWP

पिछला अपडेट:31 अक्तूबर 2023